फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अब चोरी की बाइक के सौदे से जोड़कर देख रही विधायक के भांजे पर हमले की घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भाजपा के बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत के भांजे ऋषभ और डीएम के गनर मोहित गुर्जर के बीच हुए झगड़े की तह तक पहुंचने में जुटी पुलिस अब घटना के पीछे चोरी की बाइक के सौदे को लेकर हुए झगड़े कर वजह मान रही है। इसका सच सामने लाने के लिए अधिकारी गोपनीय तरीके से कई टीमें लगाकर सुरागरसी करा रहे हैं। उधर, अधिकारियों से मुलाकात के बाद विधायक को भी इस झगड़े की भनक लगी है। उनका कहना है कि अब तक उनको मालूम नहीं था। उनका कहना है कि बाइक की खरीद-फरोख्त डीएम के गनर और बिठौराकलां गांव के एक युवक के बीच चल रही थी। सब्जी लेने निकला उनका भांजा तो सिर्फ शोर देखकर वहां रुक गया और उसको बेवजह निशाना बना लिया गया। फिलहाल पुलिस यह पता लगा रही है कि आखिर चोरी की बाइक के सौदे के बाद लेनदेन का विवाद रहा तो उसमें किसकी क्या भूमिका रही। फिलहाल गुपचुप तरीके से पड़ताल जारी है।
विज्ञापन

वसुंधरा कॉलोनी निवासी ऋषभ के साथ 12 सितंबर की रात घटना हुई थी। आरोप था कि डीएम के गनर मोहित गुर्जर समेत 15 लोगों ने उसको मंडी के पास रोका कार में डालकर ले गए और जगह बदलकर मारपीट की थी। डीएम का गनर, एसडीएम का पेशकार अमित सक्सेना, पुनीत गंगवार, डोडो उर्फ सनी समेत 15 के खिलाफ अपहरण, जानलेवा हमला और लूट की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। डीएम के गनर समेत तीन जेल भेजे जा चुके हैं। उधर, विधायक पर गनर से अभद्रता के आरोप लग रहे हैं। सपा, गुर्जर महासभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता विधायक पर एफआईआर की मांग कर रही है। अब पड़ताल के बाद घटना की वजह वही निकल रही है जिसकी सुगबुगाहट शुरुआत से थी। चर्चा है कि ये बाइक चोरी की थी। यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर बाइक कहां से चोरी हुई और कब सौदा हो गया? बाद में झगड़े की नौबत क्यों आई। बा इक चोरी होने से लेकर झगड़े तक किसकी इसमें कितनी भूमिका रही? इसका सच बाहर लाने के लिए गुपचुप तरीके से टीमें काम कर रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी जारी है, लेकिन अभी अफसर कुछ बोल नहीं रहे हैं।
विधायक बोले- पहले नहीं पता था, डीएम से मिले तो हुई जानकारी
विधायक बरखेड़ा किशनलाल राजपूत का कहना है कि उनको चोरी की बाइक के सौदे को लेकर पहले जानकारी नहीं थी। बीते दिनों डीएम से मुलाकात की है। इसमें कुछ जानकारी मिली है। जिसके तहत डीएम के नगर का बिठौराकलां गजरौला के एक युवक से चोरी की बाइक का सौदा हुआ था। उसी में कुछ विवाद चल रहा था। इसी दौरान भांजा ऋषभ सब्जी लेने जाते वक्त वहां पहुंच गया। हंगामा हो रहा था और मामला बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा था, इसलिए वह वहां पर रूक गया। उसका बाइक की खरीद आदि में कोई रोल नहीं था।
विज्ञापन

000
एसडीएम के पेशकार की संलिप्तता की जांच जारी
घटना में एसडीएम सदर का पेशकार अमित सक्सेना नामजद आरोपी है। घटना की रात मोबाइल लोकेशन निकालने पर तो उन्हें राहत मिली है, लेकिन अभी अधिकारी पड़ताल कर रहे हैं। अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।
घटना की रात 12 बजे तक चला लुटा मोबाइल
एफआईआर दर्ज होने के बाद विधायक के भांजे की ओर से अपना मोबाइल लूटे जाने की अलग से तहरीर दी गई थी। इस पर पुलिस मोबाइल के बारे में भी पता लगा रही है। सर्विलांस की मदद से कुछ जानकारी जुटाई जा रही है। इसके तहत घटना की रात 12 बजे तक ऋषभ का मोबाइल चला है। उसकी लोकेशन भी मंडी समिति के आसपास की ही निकली है।
इस प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। सभी बिंदुओं पर टीमें काम कर रही है। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। जांच पूरी होन के बाद स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी। - मनोज कुमार सोनकर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें