फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर मुगल में खुराफात, फिजा बिगाड़ने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना क्षेत्र के गाजीपुर मुगल गांव में खुराफात की गई। देवस्थल पर लगे पीपल के पेड़ की कुछ लोगों ने टहनियां काट दीं और मठिया में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया गया। इसकी जानकारी लगने पर गांव में तनाव के हालात बन गए। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने काफी देर चली बातचीत के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया। पुजारी से मिली तहरीर पर दो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गाजीपुर मुगल गांव में एक देवस्थल पर पीपल का वृक्ष और मठिया है। इसमें गांव के लोग पूजा-पाठ करते हैं। शनिवार रात किसी ने खुराफात करते हुए पीपल के पेड़ की कुछ टहनियां काटकर फेंक दी। मठिया मेें भी तोड़फोड़ करने की कोशिश की गई। रविवार सुबह पुजारी शिवराज सिंह साफ-सफाई करने पहुंचे तो उनकी इस पर नजर पड़ी। देवस्थल पर हुई खुराफात का शोर मचते ही ग्रामीण जमा हो गए और नाराजगी जताई। सूचना मिलने पर सीओ बीसलपुर प्रवीण मलिक, एसओ आलोक मिश्र पुलिस बल के साथ पहुंच गए। प्रशासनिक टीम भी मौके पर आ गई। दोनों पक्षों को बैठाकर बातचीत करते हुए शांति व्यवस्था और भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। लोगों ने खुराफात करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुजारी की ओर से गांव के ही दो व्यक्तियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई। इसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

पुजारी बोले- प्रशासन बनाता रहा सुलह का दबाव
देवस्थल पर दूसरे पक्ष के लोगों ने खुराफात की है। एक साल पहले भी इसी तरह से पीपल की टहनियां काटी गईं थीं। प्रशासन हमारे ऊपर समझौते का दबाव बनाता रहा। हमको आरोपियों पर सख्त कार्रवाई चाहिए।
विज्ञापन

- शिवराज सिंह, पुजारी

सख्त निर्णय ले प्रशासन, ताकि न हो फिर ऐसी हरकत
देवस्थान पर इस तरह की घटना के पीछे साफ तौर पर सांप्रदायिक तनाव और विवाद कराना मकसद है। बार-बार इस तरह की हरकत सही नहीं है। प्रशासन को कड़ा निर्णय लेना चाहिए।
- रामपाल सिंह, ग्रामीण

मेरे ऊपर लगाए गए आरोप गलत
मेरे ऊपर गलत आरोप लगाए गए हैं। मैं शिक्षक हूं और ज्योराह कल्याणपुर के एक विद्यालय में पढ़ाता हूं। स्कूल से घर आने के बाद चोट की वजह से कहीं जा भी नहीं पाता। पुजारी के बेटे को भी मैंने शिक्षा दी है। फिर भी कुछ लोगों के बहकावे में आकर मेरा नाम लिखा दिया है।
-तौफीक बेग, आरोपी

कुछ लोग करते रहते हैं शरारत
यह साफ तौर पर गांव में रहने वाले दोनों पक्षों के बीच झगड़ा कराने की एक साजिश है। कुछ लोग हैं, जो खुराफात कर रहे हैं। उनको चिह्नित कर प्रशासन को कड़ी सजा देनी चाहिए। निर्दोषों पर कार्रवाई न हो।
- उस्मान बेग, ग्रामीण

तो तीन साल से बन गई दूरी
मिश्रित आबादी वाले गाजीपुर मुगल गांव में वैसे तो दोनों पक्ष एक दूसरे से मिलकर रहते हैं, लेकिन उनके बीच विवाद की नींव करीब तीन साल पहले रख गई थी। दरअसल, एक पक्ष निजी जमीन पर धार्मिक स्थल का निर्माण कराना चाहता था। उसको दूसरे पक्ष के विरोध पर रोक दिया गया था।

कराई जा रही कार्रवाई, नहीं बना रहे सुलह का दबाव
गाजीपुर मुगल गांव में हुई शरारत को लेकर सख्त एक्शन लिया जा रहा है। पुजारी की तहरीर पर सत्तार बेग और तौफीक बेग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। एक आरोपी सत्तार को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

-प्रवीण मलिक, सीओ बीसलपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें