फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेयर हाउस पहुंचे एजीएम, पंपिंग सेट से पानी निकालने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। लखनऊ से आए भारतीय खाद्य निगम के सहायक महाप्रबंधक (गुणवत्ता नियंत्रण) ने रविवार को सेंट्रल वेयर हाउस में जलभराव का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल पंपिंग सेट से पानी निकलवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सेंट्रल वेयर हाउस परिसर में एक सप्ताह से बारिश का पानी भरा है। पूरे परिसर में जलभराव है। करीब एक फुट पानी जमा है। इससे वेयर हाउस के गोदामों में भंडारित भारतीय खाद्य निगम के 10 हजार मीट्रिक टन गेहूं के खराब होने की आशंका पैदा हो गई है। स्थानीय अधिकारियों की सूचना के बावजूद उच्च अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। अमर उजाला ने 27 जुलाई के अंक में ‘बदइंतजामी! गरीबों के गेहूं पर पड़ा पानी’, शीर्षक से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया तो लखनऊ तक खलबली मच गई। रविवार को भारतीय खाद्य निगम लखनऊ के सहायक महाप्रबंधक (गुणवत्ता नियंत्रण) आईएन वर्मा यहां पहुंचे। उन्होंने सेंट्रल वेयर हाउस में जलभराव का निरीक्षण किया। भंडारित गेहूं भी देखा। उसमें नमी का प्रभाव मिला। सहायक महाप्रबंधक ने निगम के जिला प्रबंधक आरपी शर्मा और वेयर हाउस मैनेजर हरीश चंद्र को पंपिंग सेट लगाकर तुरंत पानी निकलवाने के निर्देश दिए। जलभराव को गंभीरता से न लेने पर स्थानीय अधिकारियों से कड़ी नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें