फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किसान की हत्या के मामले में एक और आरोपी का चालान

Sun, 28 Sep 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
हत्यारोपी अरविंद यादव स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
पूरनपुर। पुलिस ने रेत खनन के विरोध पर किसान इंद्रजीत सिंह की हत्या के मामले में नामजद आरोपी गांंव सिद्धनगर निवासी अरविंद यादव को गिरफ्तार कर रविवार को चालान कोर्ट भेजा है। सात आरोपियों को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें पांच को जेल भेजा गया था। दो बाल अपचारी होने पर उनको बाल सुधार केंद्र भेजा गया था।
विज्ञापन

थाना हजारा के गांव अशोक नगर में बीते बुधवार की देर शाम चकमार्ग से रेत खनन का विरोध करने पर खनन माफिया का संपूर्णानगर के मुराखेड़ा निवासी किसान इंद्रजीत सिंह से विवाद हो गया था। आरोपियों ने किसान पर फावड़े से वार कर ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी थी।लखीमपुर जिले की पलिया सीएचसी में चिकित्सकों ने इंद्रजीत को मृत घोषित कर दिया था।
पुलिस ने मृतक के पुत्र प्रीतम सिंह की ओर से गांव लक्ष्मनगर भरतपुर निवासी अहलम अली, संपूर्णानगर के मिल गेट निवासी हेमंत, गांव सिद्धनगर निवासी अरविंद यादव और अलम के तीन भाइयों, छह मजदूरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। हजारा पुलिस ने दो दिन पहले हत्यारोपी अहलम अली, उसके भाई मेंहदी हसन, मोहम्मद हुसैन, हेमंत, पवन को गिरफ्तार कर चालान किया था। इन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। बाल अपचारियों को बाल सुधार केंद्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

हजारा एसओ शरद यादव ने बताया कि एक अन्य नामजद आरोपी गांव सिद्धनगर निवासी अरविंद यादव को रविवार को भुरजनिया तिराहा के समीप से गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी अरविंद के खिलाफ हजारा थाने में गाली-गलौज कर मारपीट करने, धमकाने, संपूर्णानगर थाना में गाली-गलौज आदि की रिपोर्ट पहले से दर्ज हैं। उधर, इंद्रजीत की मौत पर कांग्रेसी नेताओं ने उसके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें