फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिलाओं ने किया आबकारी टीम पर हमला, वर्दी फाड़ने का प्रयास

Sun, 28 Sep 2025 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर कोतवाली के गांव परानपुर में छापा मारने पहुंची आबकारी टीम स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव परानपुर में शनिवार की देर शाम देसी शराब दुकान के सेल्समैन के घर छापा मारने पहुंची आबकारी टीम पर महिलाओं ने हमला बोल दिया। आरोप है कि महिलाओं ने पुलिस कर्मियों की वर्दी फाड़ने और मोबाइल छीनने का प्रयास किया। छापे के दौरान घर से शराब के पव्वे भी मिले। पुलिस ने सेल्समैन और उसके घर की महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर टीम ने शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव परानपुर निवासी देसी शराब की दुकान के सेल्समैन महेंद्र कुमार के घर छापा मारा। छापे के दौरान देसी शराब के 42 पव्वे और कुछ पव्वों से बेची गई 295 रुपये की नकदी मिली। आबकारी विभाग की टीम बरामद सामग्री सील कर रही थी। तभी घर की महिलाओं ने षड्यंत्र रचने के क्रम में बाहर का दरवाजा बंद करने का प्रयास किया। शोर मचाया कि आबकारी टीम ने उनके घर के संदूक के ताले तोड़कर जेवर लूट लिए हैं। उनके घर डकैती डाल ली है। महिलाओं ने टीम के सदस्यों का मोबाइल छीनने और उनकी वर्दी फाड़ने का प्रयास किया।
ग्रामीणों ने आबकारी टीम के सदस्यों को बताया कि इस सेल्समैन के घर पिछले काफी समय से शराब की अवैध बिक्री हो रही है। शिकायत करने पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देते थे। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि आबकारी निरीक्षक दीपक कुमार की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में अवैध रूप से शराब की बिक्री करने, सरकारी काम में बाधा डालने, टीम के सदस्यों के मोबाइल फोन छीनने का प्रयास करने, सरकारी अभिलेखों की छीना झपटी करने, झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देने और उनकी वर्दी फाड़ने का प्रयास करने के आरोप लगाए गए हैं। रिपोर्ट में देशी शराब की दुकान के सेल्समैन महेंद्र कुमार को नामजद किया है। उसके घर की महिलाओं को भी आरोपी बनाया गया है।

बीसलपुर कोतवाली के गांव परानपुर में छापा मारने पहुंची आबकारी टीम स्रोत: विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें