फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कृषि भूमि पर कब्जे की नीयत से तोड़ी मेड़, विरोध करने पर पीटा

Sat, 06 Dec 2025 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। थाना क्षेत्र के ग्राम हेतमडांडी निवासी एक किसान ने अपनी विरासत में मिली कृषि भूमि पर जबरन कब्जा करने के प्रयास और मेड़ तोड़े जाने का आरोप लगाया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़ित भूपेंद्र सिंह ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसकी कृषि भूमि ग्राम मुडलिया गौसू में स्थित है,जिसके वह सहखातेदार हैं। यह भूमि उन्हें उनके माता-पिता की मृत्यु के बाद विरासत में मिली। आरोप है कि सहखातेदार जोवनप्रीत सिंह की नीयत खराब हो गई और वह जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश करने लगा।
आरोप है कि उसने पांच दिन पहले खेत में गेहूं की बोवाई की थी, लेकिन तभी जोवनप्रीत ने फसल को जगह-जगह से खोद डाला और खेत की मेड़ भी तोड़ दी। जब भूपेंद्र सिंह ने इसका विरोध किया तो उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
विज्ञापन

किसान ने मामले की शिकायत अमरिया पुलिस से की लेकिन कोई कार्रवाई न होने का आरोप लगाया। इसके बाद भूपेंद्र सिंह ने दोबारा खेत की मेड़ बनवाई। इसे भी आरोपी ने 30 नवंबर को फिर से तोड़ दिया। विरोध करने पर उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें