फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर तलाश नहीं पाए तो लगा दी एफआर, सीओ ने लौटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक कैशियर के मकान से लाखों की चोरी के मामले को कई दिनों तक ठंडे बस्ते में डालने के बाद कोतवाली पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी। पीड़ित की शिकायत पर सीओ सिटी ने एफआर कैंसिल कर दोबारा विवेचना के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला साहूकारा निवासी एसबीआई के कैशियर राजीव जोशी के मकान में सात अगस्त की रात चोर डेढ़ लाख रुपये नगद, सवा दो सौ ग्राम के गहने और बर्तन समेट ले गए थे। मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आए संदिग्धों को तलाशती रही। सर्विलांस टीम की भी मदद ली। काफी समय बाद भी जब खुलासा नहीं हुआ तो मामला ठंडे बस्ते में डालकर पीड़ित पर ही सवाल उठा दिए थे। फिर भी चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहे। आखिर में पुलिस ने एफआर लगाकर पल्ला झाड़ लिया। पांच दिन पूर्व पीड़ित को जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। उसने सीओ कार्यालय पहुंचकर शिकायत कर दी। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि फाइनल रिपोर्ट स्वीकृत नहीं की गई है। उसको वापस कर गहनता से पड़ताल करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें