फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलगती बीड़ी से लगी खेतों में आग, विरोध पर ग्रामीण की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। फसल में आग लगाने की बात पर हुई कहासुनी के बाद एक पक्ष ने ग्रामीण को धारदार हथियार से वार कर लहूलुहान कर दिया। दहशत फैलाने के लिए हवा में गोली भी चलाई गईं। सूचना पर सीओ पुलिस बल के साथ पहुंचे, लेकिन हमलावर नहीं मिले। पुलिस घायल का मेडिकल परीक्षण कराकर छानबीन में जुटी है। मामले में दस लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर ग्रंट निवासी प्रतिपाल सिंह ने बताया कि खुदागंज (शाहजहांपुर) के भरतापुर गांव से सटा इलाका होने की वजह से उनके और भरतापुर के ग्रामीणों के खेत करीब हैं। शनिवार सुबह भरतापुर के कुछ लोग खेतों में गेहूं काट रहे थे। एक ग्रामीण ने मीरपुर ग्रंट निवासी नेत्रपाल के गेहूं के खेत में सुलगती बीड़ी फेंक दी। इससे आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पड़ोस के वीरपाल, हरवीर और पृथ्वीराज के खेतों में भी गेहूं की फसल को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग पर किसी तरह काबू किया। सूचना पर पीड़ित भी मौके पर पहुंच गया। खेत में सुलगती बीड़ी डालने का पता लगने पर उसने दूसरे पक्ष से सवाल किया तो दूसरे पक्ष के लोग गलती स्वीकारने पर राजी नहीं हुए। दोनों में गाली गलौज शुरू हो गई। पीड़ित प्रतिपाल सिंह ने विरोध किया तो उसे धारदार हथियार से घायल कर दिया। ग्रामीण जब बचाने आए तो हमलावरों ने तमंचों से आठ गोलियां हवा में चलाईं। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सीओ लल्लन सिंह, कोतवाल केके तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। हालांकि तब तक हमलावर भाग चुके थे। घायल को सीएचसी भिजवाया गया। सीओ ने बताया कि कोतवाल को पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें