फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की पिटाई करने वाले सिपाही पर एनसीआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पशु चराने के लिए निकले युवक की डंडे से बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी के निर्देश पर एनसीआर दर्ज करा दी गई है। वहीं विभागीय कार्यवाही की संस्तुति करते हुए एसपी को रिपोर्ट भी भेजी गई है।
विज्ञापन

लॉकडाउन का पालन कराने के लिए आयुर्वेदिक कॉलेज चौराहे पर तैनात सिपाही राहुल तोमर द्वारा शुक्रवार मोहल्ला खकरा के रहने वाले गोविंद पुत्र झाझनलाल की डंडे से पिटाई करने का मामला सामने आया था। बाद में इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया था। तब मामला एसपी तक पहुंचा और सिपाही की मुश्किल बढ़ गई है। शुक्रवार रात अधिकारियों से मिले निर्देश कार्रवाई की शुरुआत कर दी गई। गोविंद ने भी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो अप्रैल को वह पशु चराने खकरा पुल की तरफ गया था। वापस आते वक्त सिपाही ने रोककर पिटाई की। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि सिपाही के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया है। विभागीय कार्यवाही के लिए रिपोर्ट तैयार कर एसपी को भेजी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें