कलीनगर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत। स्रोत:आयोजक
कलीनगर। नगर पंचायत कलीनगर के श्री रामलीला मैदान में चेयरमैन की ओर से कराए जा रहे कलीनगर यूथ क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में पठान टाइगर्स ने कैपिटल कलीनगर को हराकर आठ विकेट से मुकाबला जीत लिया।
पठान टाइगर्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। टाइगर्स के गेंदबाजों की कहर बरपाती गेंदबाजी के सामने कैपिटल कलीनगर की टीम दीपक के 26, इशार के 24, अज्जू के 16 रनों के सहयोग से 14 वें ओवर में 99 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टाइगर्स की तरफ से वसीम बरकाती ने 4, इमरान ने 2, भूरा, अमित, भइयन, सिप्टन ने 1-1 विकेट लिया। जबाव में उतरी टाइगर्स की टीम ने गब्बर के 36, राजा के 35, मो. कैफ के 16 रनोंं की बदौलत 10 वें ओवर में ही 8 विकेट से मैच जीत लिया।
कलीनगर की तरफ से एकमात्र गेंदबाज अज्जू ही सफलता हासिल कर सके। 4 विकेट झटक कर वसीम ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। मैच में आकाश पाण्डेय और जानिस खान ने निर्णायक, अरविन्द यादव ने कमेंटेटर, परीक्षित पाण्डेय ने स्कोरर की भूमिका निभाई। बुधवार को स्टार इलेवन नवदिया धनेश और अंसार नगर क्रिकेट क्लब कलीनगर के बीच चौथा मुकाबला खेला जाएगा।