फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हम में है दम... हम भी नहीं किसी से कम

विज्ञापन
पीलीभीत के बीएसए कार्यालय परिसर में दिव्यांगजन दिवस पर आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेते दिव्
विज्ञापन
पीलीभीत। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस पर मंगलवार को बीएसए कार्यालय परिसर के मैदान पर हुई जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों ने दम दिखाया। खेलों में अपने प्रदर्शन से साबित किया वे किसी से कम नहीं है। अफसरों और आमजन को अचंभित कर दिया। इन प्रतिभावान दिव्यांग खिलाड़ियों को डीएम संजय कुमार सिंह ने सम्मानित किया। डीएम से सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों की स्पोर्ट्स कल्चरल मीट का शुभारंभ डीएम संजय कुमार सिंह व बीएसए अमित कुमार सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दिव्यांग बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
डीएम व बीएसए ने दृष्टि बाधित बालक-बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया। 50 मीटर दौड़ दृष्टि बाधित बालिका वर्ग में संगीता प्रथम, समरीन द्वितीय, राजकुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

बालक वर्ग दौड़ में साजिद प्रथम, मैकाल द्वितीय, अर्जुन तृतीय स्थान पर रहे। डीएम ने कहा यह बच्चे सामान्य बच्चों की तरह निपुण हैं। किसी न किसी बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा है। इस मौके पर जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, जिला समन्वयक सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।
निर्णायक समिति में स्पेशल एजुकेटर संजीव कुमार मिश्रा, अनिल कुमार सोनकर, नूतन कुमार, रामदास, राजेश कुमार, पंकज कुमार, विजय कुमार गुप्ता, मनीष कुमार श्रीवास्तव, आलोक कुमार, अरुण कुमार, सुनील कुमार त्रिपाठी, सीताराम, सुरेंद्र कुमार प्रथम एवं सुरेंद्र कुमार द्वितीय, मीना गंगवार, अनुराधा अग्रवाल, मीनाक्षी पांडे व अजय श्रीवास्तव शामिल रहे।



इन विद्यार्थियों ने भी मारी बाजी

50 मीटर बालक वर्ग मानसिक दिव्यांग बच्चों की दौड़ में विजय प्रथम, प्रांशु द्वितीय, निगम तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की दौड़ में करिश्मा प्रथम, निशा द्वितीय, दिव्यांशी तृतीय स्थान पर रहीं। 50 मीटर अस्थि दिव्यांग बालक वर्ग की दौड़ में अंशुल प्रथम, कौशल द्वितीय, अरुण कश्यप तृतीय स्थान पर रहे। 50 मीटर श्रवण बाधित बालिका वर्ग दौड़ में दिव्या प्रथम, राधा द्वितीय व श्रद्धांजलि तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर श्रवण बाधित बालक वर्ग दौड़ में संतोष प्रथम, अर्जुन द्वितीय, राज कश्यप तृतीय स्थान पर रहे। मानसिक दिव्यांग बालिका वर्ग कुर्सी दौड़ में नीरज प्रथम, अंजना द्वितीय, मुस्कान तृतीय स्थान पर रहीं। मानसिक दिव्यांग बालक वर्ग कुर्सी दौड़ में कौशल प्रथम, हर्षित द्वितीय, जितिन तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर श्रवण बाधित बालिका वर्ग दौड़ में नेहा प्रथम, फातिमा द्वितीय, मिस्टी तृतीय स्थान पर रहीं। चक्का फेंक में संतोष प्रथम, अर्जुन द्वितीय, साजिद तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार गोला फेंक बालक वर्ग में संतोष प्रथम, राज कश्यप द्वितीय, अरुण मौर्य तृतीय स्थान पर रहे।

पीलीभीत के बीएसए कार्यालय परिसर में दिव्यांगजन दिवस पर आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेते दिव्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें