फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना टेबिल के पास होगी मजबूत बेरिकेडिंग, डीएम ने दिए आदेश

विज्ञापन
मतगणना स्थल का निरीक्षण करते डीएम पुलकित खरे। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। मतगणना टेबिल के पास मजबूत बेरिकेडिंग की जाए ताकि कोई अव्यवस्था न फैलने पाए। यह आदेश जिलाधिकारी पुलकित खरे ने दिए। ह विधानसभा चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए गुरुवार को मंडी परिसर स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। डीएम ने मतगणना के लिए चयनित टीन शेड और बेरिकेडिंग की व्यवस्था की समीक्षा की। मतगणना केंद्र की टेबल तक ईवीएम व वीवी पैट को लाने और ले जाने की व्यवस्था और मतगणना एजेंटों के आने जाने की व्यवस्था को देखा।
विज्ञापन

मतगणना 10 मार्च को सुबह से शुरू होनी है। सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के आदेश पुलिस को दिए गए। उन्होंने कहा कि मतगणना टेबिलों के पास मजबूत बेरिकेडिंग जाली सहित कराई जाए और मतगणना टेबिलों तक ईवीएम व वीवी पैट लाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहे। उन्होंने मतगणना के दिन अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था, कंट्रोल रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इसके साथ ही साथ स्ट्रांगरूम की सुरक्षा व्यवस्था में लगे सुरक्षा कर्मियों से बातचीत की गई। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) राम सिंह गौतम, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें