फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के कोरोना पॉजिटिव हेयर ड्रेसर की मां भी हुई संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के मोहल्ला मोहतशिम खां में चार दिन पहले जो हेयर ड्रेसर युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, उससे मां भी संक्रमित हो गई। बुधवार दोपहर आई रिपोर्ट में उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इससे पहले मंगलवार देर रात आई रिपोर्ट में दो प्रवासी संक्रमित पाए गए। इनमें से न्यूरिया कस्बे में युवक के सात परिजन के साथ गुजरात से साथ आए साथियों को भी क्वारंटीन किया गया है, यह संख्या कुल 33 है। दूसरा संक्रमित अमरिया तहसील क्षेत्र के डांग गांव में 21 मई को निकले संक्रमित का सगा भाई है, वे दोनों मुंबई से लौटे हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला मोहतसिम खां का रहने वाला हेयर ड्रेसर 19 मई को मुुंबई से घर लौटा था। स्वास्थ्य विभाग की टीेम ने उसका सैंपल लेकर होम क्वारंटीन किया। 23 मई की रात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे कोविड अस्पताल भेज दिया था। परिवार के आठ लोगों के सैंपल लिए गए थे। सभी को अग्रवाल सभा भवन में क्वारंटीन कर दिया था। बुधवार दोपहर 101 लोगों की आई रिपोर्ट में संक्रमित युवक की मां भी पॉजिटिव निकली। उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराने के बाद अग्रवाल सभा भवन को भी सैनिटाइज कराया गया। मोहल्ले में भी दोबारा सैनिटाइजेशन के निर्देश दिए गए हैं। 24 घंटे के भीतर जिले में तीसरा कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या भी तीन हो गई है।
इससे पहले मंगलवार देर रात आई रिपोर्ट में दो और कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए। 21 मई को गुजरात के जामपुर से 44 लोग एक साथ आए थे। ये सभी लोग वहां कारखाने में मजदूरी करते थे। इनमें कस्बा न्यूरिया हुसैनपुर के 17, गांव गौहार के पांच, ग्राम चंदोई के पांच, ग्राम मंगतपुर का एक, ब्लॉक पूरनपुर क्षेत्र के दो, ब्लॉक अमरिया के कैचूटांडा के नौ और मोहल्ला फीलखाना के पांच लोग शामिल थे। स्वास्थ्य विभाग ने इन लोगों के पूल सैंपल लेकर परीक्षण को भेज दिए थे। इसी दौरान सभी को होम क्वारंटीन किया गया था। इनमें से एक पूल के पॉजिटिव आने के बाद उस पूल के सभी लोगों का सैंपल अलग-अलग भेजा गया तो न्यूरिया के मोहल्ला अब्दुल रहीम निवासी एक युवक संक्रमित पाया गया। पुष्टि होने के बाद संबंधित क्षेत्र को सील कर सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। बुधवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित प्रवासी को एंबुलेंस से कोविड अस्पताल भर्ती कराया। युवक के परिवार के सात लोगों समेत गुजरात से साथ आए 33 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। अन्य 17 की तलाश की जा रही है। युवक के साथ अन्य 43 लोगों के भी अलग-अलग सैंपल लेकर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

उधर, अमरिया क्षेत्र के डांग गांव में दो सगे भाई 14 मई को मुंबई से आए थे। दोनों भाइयों के सैंपल जांच को भेजे गए थे। उन्हें होम क्वारंटीन किया गया था। 21 मई को एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। इसके अलावा परिवार के अन्य सात लोग भी क्वारंटीन किए गए थे। इन सात में शामिल संक्रमित के सगे भाई की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उसे क्वारंटीन वार्ड से हटाकर कोविड अस्पताल भेज दिया गया। गांव पहले से ही कंटेन्मेंट जोन बना हुआ है। फिलहाल बुधवार को गांव में दोबारा सैनिटाइजेशन कराया गया। मकान के पड़ोस में रहने वाले चार लोगों को भी इन भाइयों के संपर्क में आने के कारण क्वारंटीन किया गया। इसके अलावा इसी गांव के तीन अन्य लोग 12 मई को गुजरात से वापस आए थे। उन्हें भी क्वारंटीन कर सैंपल लिए गए हैं। डांग में एक ही परिवार के दो लोगों को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कोरोना की दहशत बढ़ गई है।
संक्रमित युवक की मां कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। अभी परिवार के अन्य लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में दो और प्रवासी कोराना संक्रमित मिले हैं। इसमें एक पहले से क्वारंटीन वार्ड में था। दोनों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके परिवार और संपर्क में आने वालों की तलाश चल रही है। सैनिटाइजेशन समेत सैंपलिंग कराई जा रही है। जिले में एक्टिव केस अब 30 हैं, जबकि 14 संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें