फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: विदेश से नौ लोग और पहुंचे, स्वास्थ्य विभाग ट्रेस करने में जुटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शासन ने स्वास्थ्य विभाग को विदेश से लौटने वालों की एक और सूची शुक्रवार रात भेजी है। इस सूची में नौ लोग शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी को ट्रेस करना शुरू कर दिया है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग द्वारा आठ व्यक्तियों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने विदेश से लौटने वाले प्रत्येक व्यक्ति की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। साउथ अफ्रीका, जापान, इंडोनेशिया, ईरान, फ्रांस, जर्मनी, इटली से आने वाले यात्रियों को क्यूरेंटाइन सेंटर में रखा जाना है। स्वास्थ्य विभाग पहले से ही एक नेपाली महिला समेत विदेशों से लौटे आठ कोरोना संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी कर रहा है। इधर शासन ने विदेश से लौटे व्यक्तियों की एक सूची स्वास्थ्य विभाग को भेजी है। इसमें शहर के चार, बीसलपुर और अमरिया का एक-एक और पूरनपुर क्षेत्र के तीन व्यक्ति शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सूची मिलने के बाद इन सभी को ट्रेस करना शुरू कर दिया है। विदेशों से आने वालों को 28 दिन तक स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा जाएगा। संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. महविश सिद्दीकी ने बताया कि विदेश से लौटे नौ व्यक्तियों की सूची प्राप्त हुई है। इन सभी का पता लगाया जा रहा है। इन्हें स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें