फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिताजी ने साइकिल से घूमकर किया था प्रचार

विज्ञापन
अजीत कुमार सक्सेना। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। बरखेड़ा के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी 61 वर्षीय अधिवक्ता अजीत कुमार सक्सेना का कहना है कि 1974 में उनके पिता गोपी कृष्ण सक्सेना भारतीय जनसंघ के जिला महामंत्री थे। जिलाध्यक्ष पंडित शिव स्वरूप मिश्रा थे। विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र से किशनलाल को उम्मीदवार बनाया गया था। उनके चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश की कमेटी में शामिल कल्याण सिंह कार से आए थे। जो बाद में प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। उस दौरान दूरभाष सुविधा सब जगह नहीं थी। कल्याण सिंह के आने से मात्र दो घंटा पहले सूचना पिता को मिली थी। आनन-फानन में तैयारियां की गईं। उनके पिता गोपी कृष्ण सक्सेना, डॉ. राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, गाजीपुर के ग्राम प्रधान रामलाल, गांव नगरा के रामविलास और भूपराम के साथ साइकिलों से सभा के लिए प्रचार किया था।
विज्ञापन

कसबे के जूनियर हाईस्कूल परिसर में कल्याण सिंह ने जनसभा को संबोधित किया था। हालांकि सभा में मात्र पचास से साठ लोग ही एकत्र हो पाए थे। सभा के बाद कल्याण सिंह बीसलपुर विधानसभा के लिए रवाना हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें