पीलीभीत। पूरे दिन हुई बिजली कटौती से शहर के कई मोहल्लों के उपभोक्ता परेशान रहे। बिजली न आने से पेयजल की समस्या का सामना भी करना पड़ा। कुछ स्थानों पर शुक्रवार की रात से बिजली कटौती का सिलसिला शुरू हो गया, जो शनिवार को भी पूरा दिन जारी रही।
शहर में रीवैंप योजना के तहत शहर के लेखराज चौराहे के आसपास के करीब 300 उपभोक्ताओं की बिजली पूरा दिन गुल रही। शाम को वहां की आपूर्ति शुरू भी की गई, लेकिन रुक-रुककर कटौती का सिलसिला जारी रहा। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा मोहल्ला तखान में लगे बिजली के पोल पर बंदरों ने तारों को हिला दिया। इससे वहां बिजली की आवाजाही चलती रही। वहीं शहर के मोहल्ला एकता नगर, अशोक कॉलोनी, नई बस्ती, राजीव कॉलोनी, काला मंदिर, सुरभि कालोनी, स्टेशन के आसपास बिजली प्रभावित रही। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि कुछ जगहों पर दिक्कत आई थी। जिसे सही करा दिया गया।