फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दियोहना में स्वीकृत हुआ राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय

Sat, 22 Feb 2025 10:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। बीसलपुर तहसील के गांव दियोहना में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। अब आसपास गांवों के विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए बीसलपुर और अन्य स्थानों का रुख नहीं करना होगा। भवन निर्माण के लिए किस्त भी जारी कर दी गई।
विज्ञापन

दियोहना क्षेत्र में कक्षा आठवीं के बाद की पढ़ाई का कोई बंदोबस्त नहीं है। यहां के विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए यहां से करीब 20 किमी दूर बीसलपुर जाना पड़ता है। लोग लंबे समय से माध्यमिक शिक्षा विभाग से इस क्षेत्र में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनवाने की मांग कर रहे थे। उनकी यह मांग अब जाकर पूरी हो पाई है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अंचल कुमार मिश्रा ने बताया कि दियोहना में शासन ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्वीकृत कर दिया है। भवन बनवाने के लिए जमीन का बंदोबस्त हो गया है। जमीन विभाग के कब्जे में आ गई है। शासन ने भवन बनवाने के लिए स्वीकृत धनराशि में से पहली किस्त भी जारी कर दी है। बहुत जल्द भवन निर्माण शुरू हो जाएगा। विद्यालय बन जाने से आसपास के बच्चों को काफी सुविधा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें