पीलीभीत। पिछले करीब पांच दिनों से हो रही अंधाधुंध कटौती के बाद मंगलवार को उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिल सकी।
छुटपुट फाॅल्ट के अलावा अन्य मोहल्लों में बिजली व्यवस्था पटरी पर रही। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के बाद से लगातार शहर की बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। सोमवार की रात शहर के नई बस्ती, दूधिया मंदिर, लेखराज, बेनी चौधरी, अशरफ खां, स्टेशन रोड आदि जगहों पर कटौती हुई।
इसके अलावा मंगलवार को शहर के रामवाटिका, निरंजनकुंज, एकता नगर, सुरभि कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, काला मंदिर रोड आदि जगहों पर बिजली की कटौती की गई। इसके अलावा पूरे शहर में बिजली व्यवस्था ठीकठाक रही। संवाद