फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 15 घंटे नहीं मिल सकी उपभोक्ताओं को बिजली, हंगामा

Sun, 20 Jul 2025 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर के छतरी चौराहे पर ​स्थित गुरुद्वारे के पास हंगामा करते उपभोक्ता मौके पर पहुंची पुलिस। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के छतरी चौराहे के पास गुरुद्वारे के आसपास के इलाके के साढ़े तीन हजार उपभोक्ताओं को 15 घंटे से अधिक बिजली नहीं मिल सकी। गुस्साए लोगों ने विद्युत निगम के विरोध में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने लोगों को बमुश्किल शांत कराया। इसके अलावा शहर के अन्य इलाकों में बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

शहर में हो रही अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल रही है। रविवार की सुबह तीन बजे छतरी चौराहे स्थित गुरुद्वारे के आसपास के लोगों की बिजली गुल हो गई। लोग बिजली सही होने का इंतजार करते रहे। इसके बाद भी कोई भी कर्मचारी वहां पर बिजली सही करने नहीं पहुंचा। दोपहर करीब दो बजे मोहल्ले के तमाम लोग वहां एकत्र हुए। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने विद्युत निगम के कर्मचारियों को फोन कर मामले की जानकारी दी। करीब एक घंटे के बाद वहां पर बिजली विभाग का कर्मचारी पहुंचा। इसके बाद मरम्मत कार्य शुरू हुआ। मोहल्लों वालों ने मरम्मत कार्य में खानापूर्ति का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने कर्मचारी को काम करने से भी मना कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही सुनगढ़ी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गुस्साए लोग टनकपुर हाईवे पर जाम लगाने जा रहे थे, लेकिन वहां पहुंची पुलिस ने लोगों को बमुश्किल शांत कराया और निगम के अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद लोग शांत हो सके।
-
33केवीए का बक्सा हुआ डैमेज आठ हजार उपभोक्ताओं को नहीं मिल सकी आपूर्ति
रामलीला उपकेंद्र के 33केवीए का केवल बक्सा शनिवार की रात करीब आठ बजे डैमेज हो गया। इससे इस क्षेत्र के आठ हजार उपभोक्ताओं को आपूर्ति नहीं मिल सकी। करीब 11:30 बजे यहां की आपूर्ति को सुचारु किया जा सका। इसके बाद भी कटौती का खेल जारी रहा। वहीं रविवार की सुबह करीब छह बजे डिग्री कॉलेज चौराहे के पास किसी जेसीबी वाले ने यहां की केबल तोड़ दी, जिससे यहां के दो हजार उपभोक्ताओं को आपूर्ति नहीं मिल सकी। करीब दस बजे यहां की आपूर्ति को सुचारु किया जा सका।
विज्ञापन


रविवार को भी दिन भर होती रही कटौती परेशान हुए उपभोक्ता
-शहर में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है। जगह-जगह हो रहे फाल्ट से उपभोक्ताओं को घंटों आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। रविवार को शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, एकता नगर, निरंजनकुंज कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, मधुवन, गांधी स्टेडियम रोड, आईटीआई कॉलेज के आसपास, अग्रवाल सभा, बाजार गेट, तुलाराम आदि इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें