फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शहर के कई इलाकों में बिजली कटौती से परेशान हुए उपभोक्ता

Sun, 07 Sep 2025 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के अलग-अलग स्थानों पर बिजली कटौती होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि शनिवार को फॉल्ट कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शहर के अलग-अलग स्थानों पर पिछले चार दिनों से फॉल्ट होने से लोगों की आपूर्ति बाधित रही। टीम ने काफी मशक्कत के बाद यहां की आपूर्ति तो शुरू कराई। इसके बाद भी उन इलाकों में कटौती होने से उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल सकी। शनिवार को शहर के अलग-अलग स्थानों पर कटौती होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, एकता नगर, नई बस्ती, आवास विकास, साहूकारा, बाजार गेट, कलक्ट्रेट स्थित अधिवक्ताओं के चैंबर, बेनहर फीडर सहित अन्य इलाकों में कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। सूचना पहुंची टीम ने वहां मरम्मत कार्य कर सप्लाई को चालू कराया। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि छिटपुट फॉल्ट होते रहे। सूचना पर टीम भेजकर उन्हें सही करा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें