फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनसंरक्षक ने किया टाइगर रिजर्व कार्यालय का निरीक्षण

Fri, 20 Mar 2015 11:50 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली वृत्त के वनसंरक्षक वीके चोपड़ा ने टाइगर रिजर्व कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। अभिलेखों के रखरखाव को ठीक रखने के निर्देश के साथ ही उन्होंने टाइगर रिजर्व बनने के बाद कार्य प्रणाली में हुए बदलाव की भी जानकारी दी। निरीक्षण के बाद वह चूका स्पॉट पहुंचे।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वनसंरक्षक सुबह 11 बजे वनकटी रोड स्थित टाइगर रिजर्व कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया और अभिलेखों का रखरखाव देखा। इस दौरान उन्होंने एक साल विभाग की ओर से काटे गए केस, कार्रवाई और राजस्व वसूली आदि के बारे में भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टाफ को बताया कि टाइगर रिजर्व बनने से कार्य प्रणाली में भी बदलाव आया है। अब पौधरोपण, जुर्माना, नीलामी आदि से राजस्व वसूली नहीं होगी। अब सबसे ज्यादा जोर वन्यजीवों के संरक्षण पर रहेगा। निरीक्षण के बाद वह चूका स्पॉट पहुंचे और देर रात तक वहां रुके। निरीक्षण के दौरान डीएफओ कैलाश प्रकाश, एसडीओ डीपी सिंह सहित स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें