अनुदेशक पदों पर भर्ती को लेकर अंतिम दिन हुई काउंसलिंग में पांच अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
जूनियर
हाईस्कूलों में 104 अनुदेशक पदों की भर्ती को लेकर 18 मार्च से काउंसलिंग
प्रक्रिया शुरू की गई थी। पहले दिन 38 अभ्यर्थियों ने व दूसरे दिन 28
अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग में हिस्सा लिया। इधर शुक्रवार को भी ब्लाक
संसाधन केंद्र मरौरी परिसर में काउंसलिंग हुई। शाम पांच बजे तक मात्र पांच
अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग में पहुंचकर अपने शैक्षिक अभिलेख जमा किए। बीएसए
अंबरीष कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार को पहली कटऑफ मेरिट की काउंसलिंग
प्रक्रिया पूरी कर ली गई। जिसमें 104 अनुदेशक पदों के सापेक्ष 71
अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग में हिस्सा लिया।