कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे शेरपुर कंला के पंचायत सदस्य । संवाद
पीलीभीत। पूरनपुर ब्लॉक के गांव शेरपुर कलां की प्रधान अंजुम बेगम का बीमारी के चलते 28 जनवरी को निधन हो गया था। प्रधान के निधन से गांव में सभी तरह के विकास कार्य ठप हो गए। विकास कार्यों को सुचारु रूप से संचालित कराने को पंचायत सदस्यों ने डीएम से मिलकर कमेटी बनाए जाने की मांग की थी। बावजूद इसके अब तक कोई व्यवस्था नहीं हो सकी है।
बुधवार को प्रधान संगठन के मंडल महामंत्री हाजी रियाजत नूर खां के साथ पंचायत सदस्य जावेद खां, जुनैद खां, शकील खां, हसमुद्दीन खां और सुहेल ने डीएम से मुलाकात की। कहा कि उपचुनाव होने तक गांव में कमेटी का गठन होना जरूरी है। डीएम संजय कुमार सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी से कार्रवाई करने को कहा है। संवाद