पीलीभीत। ओमिक्रॉन के खतरे को लेकर सीएमओ लगातार तैयारियों में जुटे हैं। बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इसी बीच मेडिकल स्टाफ को कोविड के हालात से निबटने का प्रशिक्षण दिया गया है।
बृहस्पतिवार को सीएमओ ने सभी एमओआईसी और एमसीएमओ के साथ बैठक की। सीएचसी और पीएचसी पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एसीएमओ को निरीक्षण करने के निर्देश दिए। सीएमओ इससे पहले पूरनपुर समेत दो अन्य सीएचसी का हाल जानने पहुंचे। हालांकि व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। इसके अलावा निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे। कार्य तय सीमा में करने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि कोविड को लेकर लगातार व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर फोकस है।