फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम आज करेंगे 380 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

विज्ञापन
बिलसंडा में नवनिर्मित राजकीय महाविद्यालय भवन। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में होने वाली जन विश्वास यात्रा की जनसभा में 380 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसमें खाग में बन रहे राजकीय मेडिकल कॉलज समेत 11 परियोजनाओं का शिलान्यास और राजकीय कॉलेज बिलसंडा समेत 60 परियोजनाओं लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों में जिले को तमाम सौगातें मिली हैं, लेकिन कार्य तेजी से न होने के कारण कई परियोजनाएं समय पर पूरी नहीं हो सकीं। अब जो परियोजनाएं पूरी हो गईं उनका लोकार्पण होगा। कुल 71 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण होगा। 306.9654 करोड़ लागत की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल हैं। इसमें भारत सरकार सहायता से 284.608 करोड़ की लागत से बन रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज सबसे महत्वपूर्ण है। इसके अलावा 920.27 लाख की लागत से बन रहे राजकीय पॉलीटेक्निक भवन और 616.51 लाख की लागत से शहर से पांच किलोमीटर दूर मीरापुर में बन रहे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट प्रमुख परियोजना है, जिसका शिलान्यास होगा। जिन परियोजनाओं का शिलान्यास हो रहा है उनकी लागत 73.3439 करोड़ है। अगर शिलान्यास और लोकार्पण वाली परियोजनाओं की लागत जोड़ें तो 380 करोड़ रुपये बैठेगी।
कूड़ा निस्तारण की समस्या से मिल जाएगा छुटकारा
शहर के लिए कूड़ा निस्तारण सबसे बड़ी समस्या है। पीलीभीत को नदियों का जननी कहा जाता है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट न होने के कारण शहर का कूड़ा नदियों को प्रदूषित करता है। मुख्यमंत्री इस परियोजना का शिलान्यास करेंगे जिसके बाद कूड़ा निस्तारण की समस्या से जल्द छुटकारा मिलने की उम्मीद बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें