फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरनपुर बना चैंपियन, ललौरीखेड़ा रहा उपविजेता

विज्ञापन
प्रतियोगिताओं में विजयी रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में खेली जा रही बेसिक स्कूलों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पूरनपुर ने सबसे ज्यादा मेडल जीतते हुए चैंपियनशिप पर कब्जा किया। दूसरे स्थान पर ललौरीखेड़ा ब्लॉक रहा। बालिका वर्ग में व्यक्तिगत चैंपियन पूरनपुर और बालक वर्ग में व्यक्तिगत मरौरी ब्लॉक बना।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतिम दिन बैडमिंटन, लंबी कूद, ऊंची कूद, वॉलीबॉल, चक्का फेंक समेत गीत-संगीत की भी प्रतियोगिता हुई। ओवरऑल चैंपियन के अलावा खेलों में व्यक्तिगत चैंपियन चुने गए। प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग में कंपोजिट स्कूल मरौरी के संजय, बालिका, बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बलदेवपुर की सानिया व्यक्तिगत चैंपियन बनी। उच्च प्राथमिक स्तर में यूपीएस बरहा ललौरीखेड़ा के राहुल, बालिका वर्ग में यूपीएस धुरिया पलिया पूरनपुर की शिफा बी व्यक्तिगत चैंपियन बनी। 178 अंकों के साथ पूरनपुर ओवरऑल चैंपियन और 133 अंकों के साथ ललौरीखेड़ा दूसरे नंबर पर रहा। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि सीडीओ प्रशांत कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार, बीएसए चंद्रकेश सिंह ने ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए। इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार जिला समन्वयक राकेश पटेल प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष दयाशंकर गंगवार जिला मंत्री उमेश गंगवार सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष भद्र पाल सिंह राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष रघुवंश कुमार तिवारी यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेश मिश्रा, नीरजा शुक्ला, पूजा शुक्ला, अनीता तिवारी, रजनी आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. अंजू सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें