फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर अफसरों ने शुरू की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। इन दिनों सीएम का प्रदेश के जनपदों में भ्रमण कार्यक्रम चल रहा है। जिले में सीएम के संभावित दौरे को लेकर अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास भी करने की संभावना है। हालांकि अफसरों की माने तो सीएम का दौरा प्रस्तावित होने के बाद ही शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं को लेकर शासन से निर्देश मिलेंगे।
विज्ञापन

जिले में मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर अफसरों ने अंदर खाने तैयारियां तेजी से पूरी कराना शुरू कर दिया है। सभी विभागों के अधिकारी अपने अपने विभागों के काम पूरे कराने को लेकर निगरानी कर रहे हैं, ताकि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आने के बाद शिलान्यास कराया जा सके। जिला की सबसे बड़ी उपलब्धि की बात करें, तो मेडिकल कॉलेज की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। मुख्यमंत्री द्वारा औपचारिकता के तौर पर शिलान्यास कराया जाएगा। अफसरों का यह भी तर्क है कि मुख्यमंत्री का जिले में कार्यक्रम लगने के बाद शासन स्तर से ही परियोजनाओं के शिलान्यास को लेकर निर्देश मिलेंगे। निर्देश मिलने के बाद संबंधित परियोजना का शिलान्यास कराया जाएगा।
जिले को सीएम देंगे 3237 लाख की परियोजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री के जिले में संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक अफसरों ने तैयारी शुरू कर दी हैं। सीएम कार्यालय के निर्देश पर डीएम ने जिले की 46 योजनाओं की सूची भेज दी है। इनमें 3237.56 लाख की परियोजनाएं शामिल है।
विज्ञापन

डीएम कार्यालय से भेजी गई सूची में जिला अस्पताल में हीमो डायलिसिस यूनिट, बिलसंडा के गांव लिलहर में शिव सरोवर, गोमती उद्गम स्थल, मेडिकल कॉलेज समेत 46 परियोजनाओं के शिलान्यास, भूमि पूजन और लोकार्पण के लिए सूची भेजी गई है। सीएम के दौरे के चार दिन पहले तैयारियां को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद 3237.56 लाख की परियोजनाओं की मुख्यमंत्री जिले को सौगात देंगे।
सीएम कार्यालय से लोकार्पण, शिलान्यास और भूमिपूजन की योजनाओं की सूची मांगी गई थी। सूची भेज दी गई है। दौरे से चार दिन पहले सूचना आएगी। इसके बाद तैयारियां पूरी कर ली जाएगी। 46 योजनाओं की सूची भेजी गई है। - पुलकित खरे, डीएम पीलीभीत
अभी कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं है। इसके बाद भी जिन योजनाओं के तहत कार्य चल रहे हैं। उनकी निगरानी कर पूरा कराने की तैयारियां चल रहीं है। मेडिकल कॉलेज का भी शिलान्यास कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

प्रशांत श्रीवास्तव, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें