पीलीभीत। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। शहर में सद्भावना साइकिल रैली का आयोजन हुआ। सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों में लौह पुरुष के चित्र का माल्यार्पण किया गया।
कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में डीएम पुलकित खरे ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया। इसे अलावा कलक्ट्रेट में डीएम और पुलिस लाइंस में एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इसके बाद डीएम ने कलक्ट्रेट से सद्भावना साइकिल जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जो गांधी स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई। उपाधि महाविद्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई । डॉ. दिवाकर सिंह, डॉ. केपी सिंह ,डॉ. राखी मिश्रा, डॉ. अमित सक्सेना विचार रखे।
स्प्रिंगडेल कॉलेज पीलीभीत में जयंती राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता दिवस मे रूप मनाई गई। प्रधानाचार्य अंजू शर्मा ने स्टाफ और विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर निदेशक डॉ. हेमंत जगोता, शिक्षिक राजीव शर्मा ने बताया जानकारी दी। राजकीय इंटर कॉलेज, पौटा कलां में प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार सक्सेना ने पटेल के व्यक्तित्व के बारे में बताया। निबंध प्रतियोगिता में राम कृष्ण ने प्रथम, अनस ने द्वितीय तथा नताशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । शपथ दिलाई गई। चौधरी निहाल सिहं पीजी कॉलेज में जयंती के उपलक्ष्य में हुई निबंध प्रतियोगिता हुई में शालिनी कटियार, रचना राठौर, काजल और क्विंज प्रतियोगिता में रचना राठौर, विनय, धर्मपाल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक चौधरी दिग्विजय सिंह जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। महर्षि बाल्मीकि सेना (अटल) के कैम कार्यालय पर भी जयंती मनाई गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल वाल्मीकि ने माल्यार्पण किया।
बिलसंडा। रूपदेवी पब्लिक इंटर कॉलेज में जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। प्रबंधक शिवेंद्र कुमार ने चित्र पर पुष्प अर्पित किए। प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने पटेल के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। वही थाना परिसर में भी एसओ उदयवीर सिंह ने लौह पुरुष की जयंती मनाई।
बीसलपुर। एसवीएम इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. रविशरण चौहान ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर दिनेशपाल, जनार्दन मिश्रा, भगत सिंह, संचालन अशोक पांडेय ने किया।
राजकीय महाविद्यालय के कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. संजीव श्रीवास्तव, डॉ. सुशील सोनी, डॉ. पवन त्रिवेदी, दिनेश बाथम मौजूद रहे। शफी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में प्रबंधक अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। ग्राम बड़ा गांव में पटेल जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस संयुक्त रूप से मनाया गया। क्रांतिकारी विचार मंच के प्रांतीय संरक्षक देव स्वरूप पटेल ने विचार रखे। सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कालेज अमरा करोड़ के कार्यक्रम में प्रबंधक नरेंद्र प्रताप सिंह और प्रधानाचार्य हरीश गंगवार मौजूद रहे।
निबंध प्रतियोगिता में नेहा प्रथम
पूरनपुर। रामस्वरूप रामदुलारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एकता दिवस के रूप में मनाई गई। भगवंतापुर में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। निबंध प्रतियोगिता में नेहा, क्विज में नेहा, चित्रकला में सोनी ने बाजी मारी। प्रबंधक रजत सक्सेना मौजूद रहे। एसवीएम इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य संजय ने बच्चों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।