फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के रेट को लेकर किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
बरखेड़ा नोवल शुगर मिल में हंगामा करते किसान। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
बरखेड़ा। नोवल शुगर लिमिटेड के प्लांट पर रविवार को सुबह आठ से नौ बजे तक हंगामा रहा। तौल बाधित रही। पुलिस पहुंची तब आरोप- प्रत्यारोप से माहौल गरमा गया लेकिन बातचीत करके फिर से तौल शुरू कराई गई।
विज्ञापन

ग्राम बर्रामऊ निवासी किसान विनोद कुमार ने बताया कि वह रविवार को प्रात: ट्रैक्टर ट्रॉली पर गन्ना लेकर आए। इस दौरान छोटी बड़ी करीब 30-35 गन्ने की ट्रॉलियां खड़ीं थीं। प्लांट के गेट पर मौजूद गन्ना किसानों की सहमति पर वे लोग अपना-अपना गन्ना नहीं तुलवा रहे थे। किसान सुबह 8 बजे गन्ने का रेट बढ़कर लिखे जाने का इंतजार कर रहे थे। आरोप है कि तभी प्लांट के प्रशासन के कुछ अधिकारियों ने कतार में लगी क्षेत्र के बाहर से आई दो ट्रैक्टर ट्रालियों को अधिक रेट देने का भरोसा दिया। इसके बाद दोनों ट्रालियां कतार से निकलवाकर उनका गन्ना तोल लिया गया। इस पर किसान प्लांट के अधिकारियों पर अपनी मर्जी के मुताबिक गन्ने का रेट कम ज्यादा करके गन्ना खरीदने का आरोप लगाने लगे। हंगामा किया।
सूचना मिलने पर जिला पंचायत सदस्य परमेश्वरी दयाल गंगवार भी मौके पर पहुंच गए। गन्ना किसानों द्वारा हंगामा काटने के कारण करीब एक घंटे तोल बंद रही। अधिकारियों द्वारा पुलिस को बुला लिया गया। पुलिस की मौजूदगी में कहा गया कि जो लोग अपना गन्ना तुलवाना चाहते हैं वह तुलवा सकते हैं। इसके बाद गन्ना किसानों की बनी सहमति बिगड़ गई और काश्तकार अपने वाहनों को लेकर गन्ना तुलवाने लगे। विनोद कुमार का आरोप है कि इसके बाद अधिकारियों ने उन पर किसानों को भड़काने का आरोप लगाया। तौल से मना किया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में मिल के अधिकारियों एवं जिला पंचायत सदस्य परमेश्वरी दयाल गंगवार की उपस्थिति में वार्ता होने के उपरांत मिल प्रशासन उनका भी गन्ना तौला गया। प्लांट के केन मैनेजर शिवतीर्थ उपाध्याय का कहना है कि जो किसान गन्ना लेकर आ रहे थे। विनोद कुमार उन्हें यह कहकर रोक रहे थे। कि जब गन्ने का रेट बढ़ जाए तब तुलवाना। उनसे बातचीत की गई लेकिन नहीं मानने पर उनके द्वारा पुलिस को बुलवाया गया। किसानों से कहा जो गन्ना तुलवाना चाहता है वह तुलबा सकता है। इसके बाद गन्ना किसान अपना अपना गन्ना तुलवाने लगे। जिस कारण विनोद कुमार का नंबर निकल गया और वह पीछे रह गए। केन मैनेजर का कहना है कि गन्ने का रेट कम होने पर शाम को लिखा जाता है। जो अगले दिन प्रात: 6:00 बजे के बाद लागू हो जाता है। इसके साथ ही गन्ने का रेट दिन में किसी भी समय बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें