फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का रेल रोको आंदोलन आज, प्रशासन हुआ अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। संयुक्त किसान मोर्चा के रेल रोको आंदोलन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो चुका है। किसान नेताओं से वार्ता भी की जा रही है। इसके बाद भी सोमवार को रेलवे ट्रैक के आसपास चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात किया जाएगा। पिछले कई दिनों से आईजी रमित शर्मा जिले में कैंप किए हुए हैं।
विज्ञापन

लखीमपुर की घटना में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर किसानों ने 18 अक्तूबर को रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया है। हालांकि अभी मंत्री को बर्खास्त नहीं किया गया है। इस पर सोमवार को किसानों का रेल रोको आंदोलन है। इसको लेकर प्रशासनिक और पुलिस अफसर लगातार किसानों से वार्ता कर आंदोलन को स्थगित करने की बात कह रहे है। आईजी रमित शर्मा भी कैंप कर किसानों से वार्ता कर रहे हैं। इसके बाद भी आंदोलन को लेकर जिले में अलर्ट घोषित किया गया है। सोमवार को रेल की पटरी पर सुबह से ही फोर्स को तैनात किया जाएगा। किसी भी सूरत में यातायात को बाधित नहीं होने को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां चल रही है।
किसानों के रेल रोको आंदोलन को लेकर सुबह से ही ट्रैक पर फोर्स को तैनात किया जाएगा। किसानों से वार्ता करने का भी प्रयास रहेगा। किसी भी तरह से कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

- दिनेश कुमार पी, एसपी पीलीभीत
जिले में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। किसान नेताओं से वार्ता भी की जा रही है। रेल यातायात को बाधित नहीं होने दिया जाएगा। कुछ लोगों ने मौखिक रूप से आंदोलन नहीं करने का आश्वासन तो दिया है, फिर भी आंदोलन को लेकर पूरी तैयारी रहेगी।
विज्ञापन

- पुलकित खरे, डीएम पीलीभीत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें