फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के लिए बांधे गए चार गोवंशीय पशु बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। हत्या को बांधे गए चार गोवंशीय पशु को पुलिस ने बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी पुलिस को देखकर भाग गया। पुलिस ने हत्या करने के औजार भी बरामद किए। दोनों पर रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाल रामसेवक ने बताया कि ढक्काचांट के समीप गोवंश की हत्या की सूचना पर दरोगा संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को भेजा गया। गांव मंगल कॉलोनी के समीप शेरपुरकलां निवासी हनीफ खां और बड़े चार गोवंशीय पशु के पैर बांधकर उनकी हत्या करने जा रहे थे। पुलिस टीम को देखकर बड़े भागने में सफल हो गया। टीम ने हनीफ खां को गिरफ्तार कर चारों पशुओं को कब्जे में ले लिया। मौके पर पशुओं के हत्या के औजार भी मिले। पुलिस ने दरोगा संजय कुमार की ओर से हनीफ खां और बड़े पर गोहत्या, पशु क्रूरता की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार हनीफ का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें