फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि धान खरीद पर हावी है माफिया तंत्र

विज्ञापन
मंडी में किसानों से वार्ता करते पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। मंडी समिति में आढ़तों पर शनिवार को पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा पहुंचे और किसानों से धान खरीद को लेकर जानकारी की। कहा कि धान की सरकारी खरीद के झूठे दावे करने वाली योगी सरकार की पोल खुल रही है। सरकारी तंत्र और जमाखोरों की सांठगांठ से किसान हर तरफ से लुट रहा है। धान खरीद पर माफिया तंत्र हावी है।
विज्ञापन

मंडी में किसानों से वार्ता करते हुए कहा कि सही दाम न मिल पाने के कारण किसान फसलों को औने-पौने दाम में बेच रहे हैं। एक अक्तूबर से सरकारी क्रय केंद्रों से खरीद शुरू हुई है। तीन दिन में 4300 क्विंटल ही सरकारी खरीद हो पाई, जबकि सिर्फ पीलीभीत की सरकारी मंडी में 1.5 लाख क्विंटल धान की आवक होने की जानकारी हुई है। यानी सिर्फ नाम मात्र की ही खरीद सरकारी रेट पर हो रही है। किसानों के साथ सरकारी मंडी में किसानों और मंडी के कर्मचारियों से बात की तो पता चला ज्यादातर किसान 870 से लेकर 1200 रुपये प्रति क्विंटल तक बेचने के लिए मजबूर हैं। जबकि सरकारी खरीद रेट 1940 है। यानी प्रति क्विंटल की खरीद में 700 से लेकर 1100 तक का किसानों का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें