फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएसडीए टीम ने दो लिए सैंपल, एक को नोटिस जारी किया

विज्ञापन
एक दुकान से सैंपल लेती एफएसडीए। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से नवरात्र और दशहरा को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को कई दिनों से टीम के सदस्यों ने सैंपल एकत्र किए है। सभी सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनंत स्वरुप और सुभाष बाबू की टीम ने अमरिया में गुप्ता स्वीट्स बर्फी का सैंपल लिया। इसके बाद मोहम्मद शाहिद के मांसाहारी भोजनालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में भोजनालय के अंदर बर्तनों की साफ सफाई संतोषजनक नहीं मिली। बर्तन धुलने की स्थान भी गंदा पाया गया। खाद्य पदार्थ भी खले में रखे हुए। इस पर नोटिस जारी किया गया। जहानाबाद में राजकुमार गुप्ता उर्फ कमल गुप्ता के दुकान पर छापामार गया। यहां से कुट्टू के आटा का सैंपल लिया गया। बताया के सभी सैंपल जांच के लिए भेज जाएंगे। जांच रिपोर्ट आने बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें