पीलीभीत। नगर पालिका और नगर पंचायतों मेें प्रधानमंत्री के भाषण का लाइव प्रसारण करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के सभी नगरों में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से एक हजार लाभर्थियों को आवासों की चाबी सौंपी गईं।
डूडा की ओर से सभी नगरपालिका परिषद और नगर पंचायतों में प्रधानमंत्री का लाइव प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लाभार्थियों को संबोधित किया। लाइव प्रसारण के बाद लाभार्थियों को आवासों की चाबी बांटी गईं। पीलीभीत नगर पालिका परिषद में पीओ डूडा अनामिका सक्सेना, ईओ सुरेंद्र प्रताप, पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि और पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रभात जायसवाल ने 250 लाभार्थियों को चाबी सौंपी। इसके अलावा बीसलपुर नगरपालिका में 160, पूरनपुर नगरपालिका में 140, जहानाबाद नगर पंचायत में 90, कलीनगर में 75, बरखेड़ा में 80, बिलसंडा में 70, न्यूरिया में 85, मझोला में 50 लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी गई है। पीओ डूडा ने बताया कि कार्यक्रम में एक हजार लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की चाबी वितरित की गईं हैं।