पीलीभीत। डीएम पुलकित खरे की अध्यक्षता में बार्डर एरिया डेवलपमेंट के लिए बैठक हुई। भारत नेपाल सीमा के प्रभावी प्रबंधन एवं सीमा पर अवैधानिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विचार विमर्श हुआ।
सीमा क्षेत्र के अंतर्गत 46 ग्रामों और आसपास आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के दृष्टिगत एसएसबी कमांडेंट द्वारा तीन प्रस्ताव दिए गए। डीएम ने एसडीएम पूरनपुर को इन पर अमल के लिए सरकारी भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एसएसबी कमांडेंट ने बताया कि टाटरगंज व रमनगरा में सुरक्षाबलों के ठहरने के लिए बैरक व पुलिस चौकी बनाई जानी है। ताकि बाढ़ व अन्य दैवीय आपदा के समय उचित प्रबन्धन हो सके। एसपी ने कहा कि सड़क मार्गों के सुदृढ़ीकरण के प्रस्ताव सम्मिलित किया जाएं। इससे पुलिस व एसएसबी को पेट्रोलिंग करने में आसानी हो सके।
बैठक में एसपी दिनेश कुमार पी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नूपुर गोयल, अरूण कुमार सिंह, एडीएम (न्यायिक), अपर पुलिस अधीक्षक, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आदि रहे।