फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्य पद से दिया इस्तीफा, फिर भी नहीं मिली बेटे को नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। अमरिया ब्लॉक में ग्राम पंचायत अधिकारियों का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बेटे की नौकरी के खातिर पिता ने ग्राम पंचायत सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद भी ग्राम पंचायत अधिकारी के मनमाने रवैया से सूची में नाम शामिल नहीं जा रहा है। इस मामले एडीओ पंचायत ने अनभिज्ञता जाहिर की है। पीड़ित ने डीपीआरओ को पत्र देकर मामले से अवगत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर ब्लॉकों में पंचायत सहायकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। इनमें मेरिट सूची के आधार पर पात्रों को ग्राम पंचायतों में प्रधान के अनुबंध पर नियुक्ति किया जाना है। इसी को लेकर अमरिया ब्लॉक के गांव करगैना करगैनी निवासी विजय प्रकाश ने बताया कि उसने पंचायत सहायक के लिए आवेदन किया था। मेरिट सूची में सबसे ऊपर नाम होने के कारण पात्र सूची में शामिल कर लिया गया। इसके बाद आवेदन यह कहकर निरस्त कर दिया गया कि उनके पिता छोटेलाल ग्राम पंचायत सदस्य है। बेटे की नौकरी को लेकर (छोटे लाल) विजय प्रकाश के पिता ने छह अगस्त को अपना इस्तीफा एडीओ पंचायत राशिद अहमद को दे दिया। इस पर एडीओ पंचायत ने डीपीआरओ कार्यालय में इस्तीफा देने की बात कहीं। इसके बाद पिता डीपीआरओ कार्यालय में इस्तीफा देने पहुंचे, तो वहां यह कहकर लौटा दिया गया, कि ग्राम पंचायत अधिकारी (सचिव) की संस्तुति जरूरी है। सचिव के पास संस्तुति कराने पहुंचे, तो सचिव मनोरंजन कुमार ने यह कहकर मना कर दिया कि तत्कालीन सचिव संतोष वर्मा संस्तुति करेंगे। इसके बाद एक माह तक पिता दोनों सचिव के चक्कर लगाते रहे। बाद में छह सितंबर को सचिव मनोरंजन कुमार ने संस्तुति कर दी। इस पर उसी दिन इस्तीफा पिता ने डीपीआरओ कार्यालय में सौंपा दिया। इस्तीफा देने के बाद सचिव से पंचायत सहायक की सूची में नाम शामिल करने की बात कीं, तो सचिव टाल मटोल कर रहे है। विजय प्रकाश ने डीपीआरओ को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विजय प्रकाश के पिता द्वारा इस्तीफा देने की जानकारी नहीं है। इस्तीफा मंजूर करने की अंतिम स्थिति 16 अगस्त थी। इस दौरान अगर इस्तीफा देने के बाद मंजूर कर लिया गया होगा। तो पात्र सूची में नाम शामिल कर लिया जाएगा। - राशिद अहमद, एडीओ पंचायत अमरिया ब्लॉक
विज्ञापन

विवादित मामले रोक लिए गए है। इनकी जांच के लिए कमेटी गठित की जाएगी। कमेटी की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी सूची का जनपद स्तर से भी मिलान किया जाएग। - प्रमोद कुमार यादव, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें