फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाते हुए मानसून से भीगी तराई, चारों तरफ जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद बुधवार को दोपहर बाद अचानक काली घटाएं छा गई। कुछ ही देर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से लोगों को गर्मी से निजात तो मिल गई, मगर नगरपालिका की बारिश ने पोल खोल दी। कई स्थानों पर जलभराव की स्थित बन गई। बुधवार को 30 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से तेज धूप के साथ गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी थी। मंगलवार को मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया। हालांकि सुबह चटक धूप निकलने के कारण बारिश होने का अंदाजा नहीं लगाया जा रहा था। दोपहर बाद अचानक काली घटाएं छाने लगीं। कुछ देर बाद मौसम पूरी तरह बदल गया और झमाझम बारिश होने लगी। एक डेढ़ घंटा हुई झमाझम बारिश से मौसम पूरी तरह बदलने के साथ ही नगरपालिका की बारिश ने पोल खोल दी। मोहल्ल सुनगढ़ी, स्टेशन रोड, साहूकारा, आसफजान, एकतानगर समेत कई कॉलोनियों में जलभराव हो गया। बारिश रुकने के बाद भी काफी देर तक पानी भरा रहा। लोगों को आवागमन में खासी दिक्कत उठानी पड़ी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि यह बारिश पूरे जनपद में हुई है। 30 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है। बृहस्पतिवार को भी बादल छाए रहने का अनुमान है। रात में बूंदाबांदी की संभावना है। इस बारिश से किसी भी फसल को नुकसान नहीं हुआ है। अगर और बारिश होती है, तो धान और गन्ने की फसलों को नुकसान हो सकता है।
देहात क्षेत्रों में भी जलभराव
पूरनपुर नगर सहित क्षेत्र में बुधवार को करीब डेढ़ घंटा तक हुई झमाझम बारिश से नगर की कुछ गलियों और पूरनपुर देहात के मोहल्लों में और अन्य निचले स्थानों पर जलभराव हो गया। बारिश के साथ चली तेज हवा से खेतों में धान, गन्ना की फसल गिर गई। बारिश और होने पर किसान फसलों को नुकसान होने की आशंका व्यक्त कर रहे है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब 1.10 बजे से 2.40 बजे तक झमाझम बारिश हुई। तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई खेतों में धान और गन्ना की फसल गिर गई। नगर की कई गलियों, पुराने तहसील भवन, बिजली घर परिसर सहित कई स्थानों पर जलभराव हुआ। हालांकि बारिश थमने पर बिजली घर परिसर छोड़कर नगर में अन्य स्थानों से जलभराव समाप्त हो गया। पूरनपुर देहात के मोहल्ला रजागंज, हबीबगंज, इंदिरानगर में जलभराव होने से लोगों को भारी असुविधा हुई। बारिश और होने पर किसान धान की फसल के खराब होने की आशंका व्यक्त कर रहे है।
मंडी में सूखने को डाली गई धान की फसल भीगी, मूंगफली बही
झमाझम बारिश में मंडी समिति परिसर में आढ़तियों की सूखने को डाली गई मूंगफली की फसल पानी में बह गई। पानी में बह रही मूंगफली को मच्छरदानी में फंसाकर निकालने में जोग जुटे रहे। धान की सूखने को डाली गई फसल भीग गई
बोर्ड गिरा, बचा बड़ा हादसा
धनाराघाट रोड पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के समीप जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में भारी असुविधा हुई। इंटर कॉलेज के सामने सड़क पर लगाया गया किलोमीटर बोर्ड तेज हवा में सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि तेज बारिश के चलते उस समय राहगीर मौके पर नहीं थे।
कई घंटे ठप रही पूरनपुर की बिजली
झमाझम बारिश होने पर बुधवार अपराह्न करीब दो बजे नगर और देहात के सभी फीडरों की सप्लाई बंद कर दी गई। सवा तीन बजे नगर के फीडर एक और दो की बिजली सप्लाई सुचारु कर दी गई। मगर फीडर तीन और चार की बिजली सप्लाई फाल्ट होने से ठप रही। शाम साढ़े पांच बजे फीडर तीन की भी बिजली सप्लाई सुचारु हुई। मगर फीडर नंबर तीन में स्टेशन रोड पर बिजली हाईटेंशन की लाइन में फॉल्ट से शाम साढ़े छह बजे तक बिजली सप्लाई सुचारु नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें