शारदा नदी ने धीमी गति से शुरू किया कटान। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। जलस्तर बढ़ने के बाद शारदा नदी ने बुधवार को नगरिया खुर्द गांव में धीमी गति से कटान शुरू कर दिया है। हालांकि नदी का जलस्तर कम हो गया है। कटान शुरू होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। बुधवार को 80 हजार क्यूसेक के अंदर था। जबकि एक दिन पहले एक लाख से ऊपर पहुंच गया था।
पहाड़ों पर बारिश होने से शारदा नदी का जलस्तर लगातार घट बढ़ रहा है। मंगलवार को नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से ऊपर पहुंच गया था। इससे बुधवार को नदी ने नगरिया खुर्द गांव की सीमा धीमी गति से कटान शुरू कर दिया है। वीरखेड़ा और मझारा क्षेत्र में भी जलस्तर बढ़ने के बाद नदी किनारे बसे ग्रामीणों की धड़कने बढ़ गई है। बुधवार को दोपहर बाद नदी का जलस्तर कम होने से पानी की बहाव कम हो गया था। बुधवार को शाम तीन बजे शारदा का जलस्तर 77969 क्यूसेक रह गया था। जो खतरा के निशान 119.25 मीटर पर है। करीब दो मीटर नीचे पानी बह रहा है। बनबसा बैराज कंट्रोल रूम के अनुसार जलस्तर एक लाख क्यूसेक के अंदर हो गया है। इसस बैराज में आवागमन शुरू कर दिया गया है। शारदा सागर खंड के सहायक अभियंता राम कुमार ने बताया कि नदी पर नजर रखी जा रही है। क्षेत्रीय टीम को भी सक्रिय किया गया है। स्थिति सामान्य है।