फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय के गोबर से निर्मित उत्पादों को डीएम ने सराहा

विज्ञापन
प्रदर्शनी का निरीक्षण करते डीएम - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। डीएम पुलकित खरे ने बुधवार को विकास भवन में स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस दौरान गाय के गोबर से निर्मित उत्पादों का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान गणेश समूह द्वारा बनाए गए सुंदर दीये, देवी महिला समूह बीसलपुर, शिव शक्ति समूह द्वारा दीये व भगवान गणेश की सुंदर मूर्तियों को देखकर डीएम ने सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी उत्पादों के बिक्री के लिए विकास भवन में स्टाल लगाने की व्यवस्था की जाए। कहा कि स्टाल के अंतर्गत गो सामग्री बनाने वाली समूहों को अवसर प्रदान किया जाएगा और साथ ही साथ प्रत्येक समूह के उत्पादक पर टैग व नाम लगाते हुए बिक्री की जाएगी। प्राप्त आय सीधे समूह के खाते में जाएगी।
प्रदर्शनी में प्ररेणा व दुर्गा स्वयं सहायता समूह द्वारा गाय के गोबर की जैविक खाद के पैकेट के की जानकारी ली और कहा कि शहर क्षेत्रों में गमले में जैविक खाद का प्रयोग किया जाता है। इससे जैविक खाद की बिक्री में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के आयोजन का मुख्य उद्देश्य है कि स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादकों को बढ़ावा मिल सके। प्रदर्शनी में 13 स्वयं सहायता समूहों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी में अंशमान, दुर्गा, पंचशील, राधारानी, प्ररेणा, आजाद सहित अन्य समूहों द्वारा अपने अपने स्टाल लगाए गए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नूपुर गोयल, परियोजना निदेशक अनिल कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें