फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार रजिस्टर नहीं दिखाने पर दो सचिव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ब्लॉक मरौरी के गांव बेहरी खेड़ा निवासी मंगली प्रसाद ने डीएम से शिकायत करते हुए कहा कि कई दिनों से ग्राम पंचायत अधिकारी (सचिव) से परिवार रजिस्टर कर नकल मांग रहे है, मगर नहीं मिल पा रही है। इस पर डीएम पुलकित खरे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों सचिवों को तलब कर जानकारी की, तो दोनों एक दूसरे के ऊपर टालने लगे। डीएम ने मामला गंभीर मानते हुए दोनों के निलंबन की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता मंगली प्रसाद ने परिवार रजिस्टर की नकल ग्राम पंचायत अधिकारी पर नहीं देने का आरोप लगाया। इस पर डीएम ने संबंधित सचिव प्रकाश राम आर्या को तलब किया। सचिव प्रकाश राम आर्या ने बताया कि परिवार रजिस्टर पूर्व सचिव अमित कुमार श्रीवास्तव ने चार्ज देने के दौरान उपलब्ध नहीं कराया। इससे नकल नहीं दी जा सकी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों सचिवों की बड़ी लापरवाही माना। डीएम ने दोनों सचिवों के विरुद्ध सीडीओ प्रशांत कुमार को निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि शाम तक निलंबन संबंधी आदेश जारी करना सुनिश्चित करें। डीएम ने सीडीओ केा निर्देश देते हुए कहा कि सभी सचिवों को समस्त अभिलेख पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। अन्यथा कार्रवाई के निदेश दिए है।
परिवार रजिस्टर की नकल के लिए व्यक्ति परेशान हो रहा था। मामला संज्ञान में आने के बाद संबंधित सचिव को तलब किया गया। मौजूद और तत्कालीन सचिव की लापरवाही गंभीर मिली है। दोनों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। साथ ही एक सप्ताह में सभी सचिवों को परिवार रजिस्टर पूरे करने के निर्देश दिए गए है। जिनका सत्यापन भी कराया जाएगा। - पुलकित खरे, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें