फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम के लिए चला चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। परिवहन विभाग, प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से गौहनिया चौराहे पर बृहस्पतिवार को बुलेट बाइक चेकिंग अभियान चलाया। तीन घंटे की चेकिंग में करीब 40 में से नौ बुलेट के साइलेंसर परिवर्तित कराए जाने पर उनका चालान किया गया। इसके अलावा दो बसों का भी चालान किया। वहीं 45 बाइक सवारों का बिना हेलमेट बाइक चलाने पर उनका चालान काटा।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ राय और पीटीओ राकेश मोहन ने टीआई कमलेश मिश्रा, बरेली से आए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नोडल अधिकारी विमल राजपूत, प्रदूषण अधिकारी सुनील कुमार के साथ गौहनिया चौराहे पर दोपहर में बुलेट बाइक की चेकिंग के लिए अभियान चलाया। चेकिंग में एक बिना पंजीकरण की बुलेट को सीज किया गया। जबकि नौ बुलेट सवारों का चालान काटा गया।
विज्ञापन

इसके अलावा सुबह एआरएम रोडवेज वीके गंगवार के साथ चेकिंग के दौरान तीन बसों को सीज कर 35 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें