फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी को गोशालाओं में मिली कीचड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। योगी सरकार की प्रमुख योजनाओं में शामिल गोशालाओं में गायों का अभी बुरा हाल है। लखनऊ से आए नोडल अधिकारी डॉ. बीघा सिंह ने रविवार को कई गोशालाओं का निरीक्षण किया। उन्हें अधिकांश गोशालाओं में कीचड़ मिली। कहीं गायों के लिए रखा भूसा बारिश से भीगा मिला, कहीं पानी की व्यवस्था ठीक नहीं थी। इस पर नोडल अधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

नोडल आफिसर डॉ. बीघा सिंह रविवार सुबह करीब 11.30 बजे सबसे पहले बीसलपुर में कासिमपुर स्थित गोशाला पहुंचे। वहां बनी गोशाला में 70 गायों के रहने की व्यवस्था है, लेकिन 80 गायें मौजूद थीं। गोशाला पर पड़ी टीन टूटी मिली, जिससे बारिश का पानी टपकने पर गोशाला में कीचड़ हो गई थी। रखने का इंतजाम ठीक न होने से भूसा भीगा हुआ था। इस पर नोडल अधिकारी ने गोशाला प्रभारी उपेंद्र शंखधार की फटकार लगाई। साथ ही ग्राम पंचायत निधि से गायों के रहने के स्थान पर फर्श कराने का निर्देश दिया। वहां से नोडल अधिकारी बीसलपुर ब्लॉक के ही ग्राम घटगवां स्थित गोशाला के लिए रवाना है। रास्ते में कीचड़ होने की वजह से नोडल अधिकारी को गोशाला तक पहुंचने में खासी दिक्कत हुई। घटगवां स्थित गोशाला में भी कीचड़ थी। पंप सेट खराब होने की वजह से गायां के लिए पानी की व्यवस्था नहीं थी। इस पर नोडल अधिकारी ने गोशाला प्रभारी मानेंद्र कुमार से नाराजगी जताई। उनसे भी ग्राम पंचायत निधि से गोशाला में फर्श कराने को कहा। इसके बाद नोडल अधिकारी वहीं राजूपुर गांव स्थित गोशाला पहुंचे। वहां भी गोधाला के अंदर फर्श न होने की वजह से कीचड़ थी, जिसमें गाएं बंधी थीं। नोडल अधिकारी ने वहां के गोशाल प्रभारी लाल बहादुर वर्मा की फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी डॉ. बीधा सिंह को ग्राम सायर स्थित गोशाला में भी कीचड़ और कई अव्यवस्थाएं मिलीं, जिस पर गोशाला प्रभारी नागेंद्र कुमार से नाराजगी जताई और गायों के रहने के स्थान पर फर्श कराने को कहा।
इसके अलावा नोडल अधिकारी ने ब्लॉक बिलसंडा, दियोरिया, मरौरी खास राजूपुर और खरगापुर जाकर गोशालाओं का निरीक्षण किया। उन्हें निरीक्षण के दौरान लगभी सभी गोशालाओं में गायों के रहने के स्थान पर कीचड़ मिली। साथ ही पशुपालन विभाग के अधिकारियों से गोशालाओं का नियमित रूप से निरीक्षण करने और बीमार गायों का समय से उपचार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विवेक वर्मा, डॉ. जगदेव सिंह, बीडी पाल, लाल बहादूर वर्मा और अशोक कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें