फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनियों में सीवर जाम, कूड़ा निस्तारण के भी नहीं हैं इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कांशीराम आवास कॉलोनियों की अव्यवस्थाएं दूर कराने के लिए डीएम के निर्देश पर नोडल अधिकारियों ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। कॉलोनी में व्याप्त खामियों की रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजी गई है। डीएम पुलकित खरे ने दो अक्तूबर से पहले तीनों कॉलोनियों में सुधार कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बसपा सरकार में शहर में तीन कांशीराम आवास कॉलोनियां बनाई गई थीं। ट्रांसपोर्ट नगर, आवास विकास और ईदगाह के पास बनीं तीनों कॉलोनियों दो हजार से अधिक परिवार बसे हैं। बसपा सरकार में तो कांशीराम कॉलोनियां चमचमाती रहीं, मगर बसपा के सत्ता से बाहर होते ही कांशीराम कॉलोनी में रहने वालों की मुसीबतें बढ़ गईं। साफ-सफाई, बिजली, पानी समेत कई अव्यवस्थाएं हावी हो गईं। अमर उजाला ने बीते दिनों कांशीराम कॉलोनी की बदहाली की तस्वीर को उजागर करते हुए प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। कांशीराम कॉलोनी के वाशिंदों का दर्द पता चलते ही डीएम पुलकित खरे ने इसका संज्ञान लिया था। एडीएम एफआर, सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम सदर को एक-एक कॉलोनी का नोडल अधिकारी बनाया गया था। तीनों अधिकारियों ने कॉलोनी का निरीक्षण के बाद अपनी रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेज दी है। निरीक्षण के दौरान तीनों कांशीराम कॉलोनियों में सीवर जाम मिले। कूड़ा निस्तारण और साफ-सफाई भी बदहाल मिली। डीएम पुलकित खरे ने बताया कि दो अक्तूबर से पहले कांशीराम कॉलोनी की अव्यवस्थाओं को दूर कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें