नए साल के उपलक्ष्य में हुआ संगीत कार्यक्रम, चेयरमैन ने भी गाया गीत
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। सिटी सिंगर्स क्लब के कलाकारों ने नए साल के उपलक्ष्य में हुए संगीत कार्यक्रम में अपने गीतों की प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष डाॅ. आस्था अग्रवाल ने भी गाना गाकर तालियां बटोरीं।
क्लब के अध्यक्ष डॉक्टर एस के मित्रा ने ‘किसी नजर को तेरा इंतजार आज भी है’, अनीता चौधरी ने ‘मेरा बाबू छैल छबीला’, अमित शेखर ने ‘कितना हसीन चेहरा’, रंजीत सहमी ने ‘बलमा माने ना बैरी’, ज्ञानेंद्र सिंह ने ‘कितने सपने कितने अरमान’, डॉक्टर भरत कंचन ने ‘राम जी की निकली सवारी’, संजीव सक्सेना ने ‘दीवाना लेकर आया है खुशी का तराना’, डॉक्टर पी एन सक्सेना ने ‘हां पहली बार’, डॉ एस के मित्रा और उनकी धर्मपत्नी दिव्या मित्रा ने ‘फूल तुम्हें भेजा है खत में’, संदीप सिंह ने ‘सोचेंगे तुम्हें प्यार करें के नहीं गीत’ गाकर माहौल को संगीतमय बना दिया।
बाल कलाकार श्रीनिका सक्सेना ने ‘यह मेरा दिल प्यार का दीवाना’ और अमित शेखर ज्ञानेंद्र सिंह ने ‘सलामत रहे दोस्ताना हमारा’ गीत प्रस्तुत किया। अतिथि कलाकार के रूप में पूनम चंद्रा ने ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’ और गरिमा बंसल ने ‘गली में आज चांद निकला’ गीत गाया। मंजू सिंह ने ‘शबे गम मुझसे मिलकर ऐसे रोई’ गजल पेश की।
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने अनीता चौधरी के साथ ‘मेरा बाबू छैल छबीला मैं तो नाचूंगी’ गीत प्रस्तुत किया। इसके अलावा गौरव अग्रवाल, डाॅक्टर नेहा शर्मा, देवेंद्र कन्हैया, वर्षा सक्सेना ने अपनी पुत्री समृद्धि सक्सेना के साथ गाना गाया। सिटी सिंगर क्लब की सदस्य मंजू सिंह को वॉइस ऑफ़ द क्लब 2023 का अवाॅर्ड प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन अनिल अरोरा ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी अमृत लाल, परविंदर सिंह सहमी, एसपीएस संधू, पूनम चंद्रा, अशोक सक्सेना, पंकज सक्सेना, डॉक्टर ममता सक्सेना, ईश बंसल, डॉ संजय श्रीवास्तव आदि बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी मौजूद रहे।
शहर के एक होटल में सिटी सिंगर क्लब के कार्यक्रम में गीत गाते चिकित्सक । स्रोत - क्लब