फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, बच्चों ने की मस्ती

विज्ञापन
ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जयंती पर जिले भर के स्कूलों में धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया। नाटक का मंचन और प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
विज्ञापन

लिटिल एंजिल स्कूल में शिक्षकों व शिक्षिकाओं ने मंच से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंधक डॉ. संजीव अग्रवाल नेहरू जी के विचारों के बारे में जानकारी दी। संजीव सक्सेना, जावेद, खुशबू, नीरा, नीरजा जोशी , सौम्या सक्सेना ने नृत्य प्रस्तुत किया। प्रदीप राघव, शशांक अग्रवाल, आदिल, भूपराम, ललित, भुवनेश, राजीव शर्मा ने एकांकी के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान बच्चों के व्यवहार को बताया।
लार्ड कृष्णा स्कूल में प्रबंधक सनी दीक्षित और प्रधानाचार्या रोजी दीक्षित ने पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद लैमन रेस, वन मिनट गेम, चेयर रेस, वॉल डांस, पेयर डांस कर बच्चों ने मस्ती की। जेएमबी किड्स इंटरनेशनल स्कूल में कई खेलों का आयोजन किया गया। आर्यन, मानसी, दक्ष, मानवी, शिवानी सक्सेना, सर्वदीप, सय्यदा, अमन, प्राची गुप्ता आदि बच्चों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। अपनी प्रतिभा दिखाई। बच्चों को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के बारे में जानकारी दी गई। अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जूनियर वर्ग में चम्मच दौड़, जलेबी दौड़, नीबू व टाफी दौड़ आयोजित की गई। सीनियर वर्ग में खो-खो, कबड्डी और रस्सी कूद प्रतियोगिता हुई। खो-खो में अंशिका गंगवार की टीम, कबड्डी में अपेक्षा गंगवार की टीम विजयी रही। प्रधानाचार्य उपासना शर्मा, अर्चना खंडलेवाल, बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज की उप प्रबंधिका राधा अग्रवाल, प्रधानाचार्य अर्चना चौहान मौजूद रहीं।
विज्ञापन

गोस्वामी मॉम्स प्राइड स्कूल में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अनिरुद्ध, प्रियांशु, सहदेव, अर्णव, फरहान, अवनी, विराट, आरची, वृद्धि कौस्तुभ, गिमन, अंश क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। बैठक का भी आयोजन किया गया। शिक्षिका अंजना शुक्ला, प्राज्ञी अग्रवाल, शिक्षक राहुल मिश्रा, ममता देवी मौजूद रहीं। प्राथमिक विद्यालय सैदपुर में कई कार्यक्रम हुए। बच्चों ने चाचा नेहरू के वेश में मंच पर वॉक किया।
स्प्रिंगडेल कॉलेज में बाल दिवस के मौके पर स्पोटर्स मीट का आयोजन किया गया। नन्हें मुन्ने बच्चों ने प्रतिभाग किया। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
इनीशियम ग्लोबल स्कूल में छोटे बच्चों ने बाउंसी, जंपिंग बॉल, बलून शूटिंग समेत कई खेलों का आनंद लिया। शेमरॉक किरन स्कूल में प्रधानाचार्य अदिति सक्सेना ने बाल दिवस के महत्व की बच्चों को जानकारी दी। कई कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
बिलसंडा। स्कूलों में बाल दिवस के मौके पर खाने-पीने के स्टाल व बच्चों के लिए खेल कूद प्रतियोगिताएं हुई। हैपी ब्लू वर्ड पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि बैंक मैनेजर तुषार अग्रवाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रबंधक विक्रम नरेश जायसवाल ने बाल दिवस की जानकारी दी।
डॉ. गंगाराम मेमोरियल इंटर कॉलेज, गांधी स्मारक सुंदर लाल इंटर कालेज, रूप देवी पब्लिक इंटर कालेज, नेशनल पब्लिक स्कूल, गुरू तेग बहादुर इंटर कॉलेज, स्वामी त्रिलोका नंद जूनियर हाई स्कूल, स्वामी विवेका नंद इंटर कॉलेज, समेत कई स्कूलों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें