शारदा नदी पर बाढ़ कार्यों का जायजा लेते डीएम। स्रोत सूचना विभाग
कलीनगर। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने शुक्रवार को गोमती उद्गम स्थल और शारदा नदी का दौरा कर बाढ़ बचाव कार्यों की स्थिति को परखा।
उद्गम स्थल पहुंचे डीएम ने झीलों में पानी की स्थिति को परखा। इसके साथ ही स्थानीय ट्रस्ट के सदस्यों से जानकारी जुटाई। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की टीम के भ्रमण को लेकर भी उन्होंने जानकारी कर रणनीति तय करने पर जोर दिया।
इसके बाद डीएम तहसील क्षेत्र के गभिया सहराई गांव पहुंचे। यहां उन्होंने सनेडी तटबंध पर चल रहे बाढ़ से बचाव कार्य की स्थिति परखी। मंजूरी परियोजना के बारे में जानकारी कर पिचिंग, जियो बैग, स्पर कार्यों की गुणवत्ता को परखा। डीएम ने शेष कार्यों को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। संवाद