फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बदलता मौसम कर रहा बीमार, आरोग्य मेले में पहुंचे त्वचा व वायरल बुखार के मरीज

Sun, 08 Mar 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मौसम में बदलाव लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है। होली के बाद से जुकाम, बुखार के साथ खानपान में गड़बड़ी से पेट खराब व त्वचा से संबंधित समस्याएं बढ़ी हैं। रविवार को जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित जन आरोग्य मेले में मरीजों की भीड़ रही। सर्वाधिक मरीज वायरल बुखार, जुकाम, आंखों में एलर्जी व त्वचा संबंधी समस्या के देखे गए।
विज्ञापन


शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीटोला में चिकित्सक डॉ. अफसान ने लगभग 80 मरीजों को परामर्श दिया। यहां ज्यादातर मरीज बुखार, जुकाम व सिर दर्द के देखे गए। कुछ मरीजों की खून की जांचें भी की गईं। चिकित्सक ने बताया कि ज्यादातर मरीजों में वायरल बुखार तेजी से बढ़ा है।
मरीजों को खानपान में बदलाव की आवश्यकता है। वहीं पीएचसी पुराना अस्पताल में चिकित्सक डॉ. सुरेंन्द्र वर्मा ने त्वचा पर एलर्जी, आंख में जलन व वायरल बुखार के 73 मरीज देखे। चिकित्सक ने धूप में मरीजों को निकलने से पूर्व मास्क लगाने या मुंह पर कपड़ा बांधने की सलाह दी।
विज्ञापन

पीएचसी बागगुलशेरखां में चिकित्सक डॉ. अफसान ने खानपान से पाचन तंत्र में लगातार बढ़ रहे एसिडिटी, कब्ज, एठन की शिकायत के मरीज देखे। चिकित्सक ने बदलते मौसम में खानपान में विशेष बदलाव के साथ हल्का भोजन करने की सलाह दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एएनएम ने नवजात बच्चों को टीकाकरण भी किया।

000
बदलते मौसम में खानपान की विशेष दी सलाह
पीएचसी पुराना अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि इन दिनों मौसम का बदलाव लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है। ऐसे में शाम को जल्दी भोजन करना, हल्का व तेल से कम युक्त भोजन, पौष्टिक आहार, हरी सब्जियां आदि का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें