फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ढोलक की थापों पर गूंजे गीत, कुर्सी दौड़ में किया प्रतिभाग

Sun, 08 Mar 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं स्रोत आयोजक
विज्ञापन
पीलीभीत। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को महिला संगठनों की ओर से भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ ने महिला दिवस को सशक्तीकरण दिवस के रूप में मनाया।
विज्ञापन

कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता के साथ ही ढोलक की थाप पर गीतों के स्वर गूंजे। रोटरी मातृशक्ति की ओर से भी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की ओर से गोदावरी एस्टेट में हुए कार्यक्रम में महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की गई। कठिन संघर्ष खुद को साबित करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अनीता तिवारी, सुमन त्रिपाठी, सुनीता कार्की, डॉ. श्रुति यादव, सुनीता शर्मा, डॉ. आराधना कश्यप, पंकज तिवारी, रत्ना शुक्ला, भारती संतवानी, डॉ. जयकिरण, मिनाक्षी चौधरी, वंदना बाजपेयी आदि मौजूद रहीं। उधर, रोटरी मातृशक्ति ने होली मिलन समारोह व मातृशक्ति गॉट टैलेंट का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता रोटेरियन अदिति जायसवाल एवं रूपाली अग्रवाल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें