फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बदलते मौसम व पटाखे के धुएं से बच्चों की सेहत बिगड़ी, ओपीडी में संख्या बढ़ी

Sat, 25 Oct 2025 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पटाखों के धुएं और मौसम में अचानक आए बदलाव ने बच्चों की सेहत पर असर डाला है। जिला महिला अस्पताल (एमसीएच विंग) की ओपीडी में बाल रोगियों की संख्या बढ़ गई है। शुक्रवार को खांसी, जुकाम, गले में खराश व सांस लेने में तकलीफ की समस्या से पीड़ित कई बच्चे अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह से ही जिला महिला अस्पताल के एमसीएच विंग में पर्चा बनवाने के लिए परिजनों की भीड़ लग गई। कतार की व्यवस्था नही होने के चलते धक्कामुक्की भी देखी गई। ओपीडी में चिकित्सकों ने बाल रोगियों का परामर्श लिया, लगभग 300 बाल रोगियों की ओपीडी में ज्यादातर बच्चे खांसी, जुकाम व सांस लेने में दिक्कत की समस्या के पहुंचे।
बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सुमित सचान ने बताया कि शुक्रवार सुबह ही मरीजों की भीड़ है। पटाखों के धुएं से वातावरण प्रदूषण व मौसम में नमी के चलते बच्चों को बुखार ने जकड़ा हुआ है। ऐसे में आगे भी सावधानियां बरतने की जरूरत है। चिकित्सक ने परिजनों को सलाह दी कि इन दिनों को बच्चों को दही, कोल्ड ड्रिंक, खटटा, मीठे से थोड़ा परहेज कराएं। बच्चों को मच्छरदानी में सुलाएं व गर्म पानी पीने को दें। सुबह के समय बच्चों को पूरे कपड़े पहनाएं, पंखे आदि में लेटनेे-बैठाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें