जिले में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। पहले दिन जिले में तीन परीक्षा केंद्रों पर 12 कॉलेजों के इंटरमीडिएट के 861 परीक्षार्थी अंग्रेजी का पेपर देगें। परीक्षा सुबह साढ़े दस बजे से होगी। जिसमें दो परीक्षा केंद्र शहर के और एक जवाहर नवोदय विद्यालय बीसलपुर शामिल है।
सीबीएसई बोर्ड में 12 कॉलेजों की परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिले में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें 317 सेंट एलायसियस, 393 लायंस बाल सीनियर सेंकड्री और 151 जवाहर नवोदय विद्यालय बीसलपुर मेें परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सेंट एलायसियस के केंद्र व्यवस्थापक सुमित कुमार ने बताया कि उनके यहां छह कॉलेजों के 317 परीक्षार्थियों के लिए 14 परीक्षा कक्ष बनाए गए हैं। लायंस स्कूल के केंद्र व्यवस्थापक अभय सक्सेना ने बताया कि मंगलवार को तीन कॉलेजों के 393 परीक्षार्थियों के लिए 17 परीक्षा कक्ष बनाए गए हैं।
बीसलपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य जीएस अवस्थी ने बताया कि दो हाल नुमा परीक्षा कक्षों में 151 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिसमें 81 परीक्षार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय, 64 शफी पब्लिक सीनियर सेंकड्री स्कूल, छह केम स्कालर्स स्कूल के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।उन्होंने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक जवाहर नवोदय विद्यालय शाहजहांपुर के प्रवक्ता योगेश पांडेय को बनाया गया है। परीक्षा में एसआरएम इंटर कालेज, एसवीएम इंटर कालेज व जनता टेक्निकल इंटर कालेज के शिक्षक कक्ष निरीक्षक बनाए गए है।